Hanuman, Hanuman Jayanti and Hanuman Chalisa.

हनुमान , हनुमान जयंती और हनुमान चालीसा ।

कल ६ अप्रैल २०२३ चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्म दिवस मनाया जाता है ।  इस ब्लॉग में इन तीनो पर चर्चा करेंगे।

हनुमान

वाल्मीकि रामायण के अनुसार हनुमान एक वानर वीर है । ( वास्तव में वानर एक विशेष मानव जाती ही थी, जिसका धार्मिक लांछन (चिन्ह) वानर अथवा उनकी लाँगल थी । पुराण कथाओं में यही वानर (पशु) रूप में वर्णित है ।) भगवान राम को हनुमान ऋष्यमुक पर्वत के पास मिले थे । हनुमान जी राम के अनन्य मित्र, सहायक और भक्त सिद्ध हुए। सीता का अन्वेषण करने के लिए वे लंका गये । राम के दौत्य का इन्होंने अद्भुत निर्वाह किया।

राम रावण युद्ध में भी इनका पराक्रम प्रसिद्ध है । रामावत वैष्णव धर्म के विकास के साथ हनुमान का भी दैवीकरण हुआ। वे राम के पार्षद और पुनः पूज्य देव के रूप में मान्य हो गये । धीरे-धीरे हनुमत अथवा मारुति पूजा का एक संप्रदाय ही बन गया। हनुमत कल्प में इनके ध्यान और पूजा का विधान पाया जाता है ।

( उपरोक्त विवरण हिंदू धर्मकोष से साभार लिया गया है )

वर्तमान में हनुमान जन-जन के प्रिय देव के रूप में प्रतिष्ठित हो गये । ऐसे देव जो सहज ही करुणा करते है, और सहज ही मिलते है । जो भक्तों को अष्ट सिद्धि और नव निधि प्रदान करते है । संकटों और कष्टों का निवारण करते है । हनुमान जी पर इतना विश्वास जन-जन का है की संकट पड़ने पर लोग स्वाभाविक रूप से हनुमान चालीसा बोलने लगते है । इस दृढ़ विश्वास के साथ की हनुमान जी सब सही कर देंगे ।

हनुमान जयंती

वर्तमान में सनातन धर्म के  पुनरूत्थान की जो आँधी चल रही है, उसमे कुछ लोगों का मानना है की हनुमान जयंती का नाम जयंती न रख कर कुछ अन्य रखा जाय ।

ये नाम कुछ सुझाए गये है:-

१. हनुमान अवतरण दिवस ।

२. हनुमान जन्मोत्सव ।

३. हनुमान पूर्णिमा ।

४.हनुमत प्राकट्य दिवस ।

इनमे से जो भी धर्मानुकूल जन को प्रिय लगेगा उसी को कालांतर में मानने लगेंगे ।

हनुमान चालीसा

भारत के जन जन में हनुमान चालीसा ऐसे बसी हुई है, की बाल वृद्ध सभी की ज़बान पर अपने आप उच्चारित हो जाती है । परिणाम ये है की हनुमान और हनुमान चालीसा एका कार हो गये है ।

हनुमान चालीसा गोस्वामी तुलसीदास जी ने कब लिखी इस की कोई प्रामाणिक जानकारी नही है । मेरे विचार के अनुसार हनुमान चालीसा तुलसीदास जी के युवा अवस्था की ही रचना है । इस संबंध में श्री अमृत लाल नागर की पुस्तक मानस का हंस में जो वर्णन है वो उपयुक्त लगता है । उनके विद्याध्ययन के समय कुछ सहपाठी मित्रों द्वारा उकसाने पर वो रात के अंधेरे में एक पीपल के पेड के पास जाने को तैयार हो गये, जिसके बारे में प्रचलित था की वहा  ब्रह्मराक्षस रहता है । तब तुलसीदास जी ने दिन में हनुमान चालीसा की रचना की और रात्रि में उस पीपल के पेड तक निडर होकर गये । ये गोस्वामी जी की पहली पूर्ण रचना थी । धीरे-धीरे हनुमान चालीसा हर व्यक्ति की ज़बान पर हो गई।

आज पूरे भारत में ये स्थिति है की हनुमान, हनुमान चालीसा और तुलसीदास जी एक दूसरे के पर्याय बन गये है ।

Read more

Gopal Sahai Ramjiwal – The New Age Astrologer

“I was never into Astrology, Rashifal. Rahu, Ketu or Shani were way beyond my comprehension. Until one day, when I came across a book on alternate astrology. Goswami Tulsidas Ji’s eloquent writing kept me hooked. Soon, I started developing a keen interest in this field.

I dwelled into Palm reading, Face reading, Yamal jyotish and Tarot cards too but not in a serious manner. After all the readings, I understood that everything was a game of vibrations. All the solitary planets send vibrations to planet Earth. Our bodies receive these vibrations from different planets and produce their own vibrations.

I was curious to learn the science behind all this. So I started researching more about the vibrations within our body. I was thrilled to learn that even Albert Einstein supported this theory. He had stated that everything in the universe sends vibrations. Great Thinker Tesla was also a staunch supporter of the vibration theory. ‘If you want to find the secrets of the universe, think in terms of energy, frequency and vibration.’ he said.

This new found world of horoscopic science was fascinating to me. I wanted to do something in this field. Something beyond what the other astrologers did.  I named this as VIBERSTROLOGY.

And that’s when the idea of building astrological software struck me. This was 25 years ago, a time before smartphones and the internet. But, I took the plunge. And after working on it for months, my very own viberstrology software was ready!

The next thing was to test it and I decided to set up my own stall outside a famous Mandir in our neighbouring town on day of a Mela. The crowd that came was way beyond what I could’ve imagined. People were so happy with the feedback, that by the end of the day even the village Sarpanch visited my stall. After that I put my computer in a famous mandir on a Wednesday where the footfall is high. The experience there was also positive. This gave me the boost.

But then, responsibilities showed up. I had to look after my business which kept me busy all through the day. Astrology started vanishing from my life. Nevertheless, I’d promised myself – ‘I’ll pursue astrology once I retire’. And finally 5 years ago, I fulfilled that promise and took up Astrology again.

In these 5 years, I’ve worked on developing 2 apps – Margdarshan Astrology and Good Morning Astrology. While building these apps I only had one thought in mind – Everyone who uses it should have a personalized experience. Astrology and Predicting the future differs from person to person, everyone has a different life and I didn’t want to give out generic sun sign predictions. After 4 years of designing, strategizing and executing, we finally went live last year!

In our society, the moment someone hears astrology they imagine temples and pandits. But Astrology is way beyond all this. Your horoscope is about the way you feel and act upon things. My apps are all set to bring a change in the way astrology is perceived. And I know for a fact that the day is not far away. Not because I am an astrologer who can predict the future. But because I know, I will give it my best and create my own future.”

To know more about Gopal Ramjiwal’s work visit these links
1. www.Goodmorningastrology.com
2. www.margdarshanastrology.com
3. www.viberstrology.com

Read more

कर्ज , ताम्र पत्र और हनुमान

हर मानव के जीवन में ऐसा समय आता है जब वो आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा होता है । कर्ज और EMI की स्मस्याए उसके सहज जीवन को तनाव ग्रस्त बना देती है । ऐसे समय में वो धार्मिक कर्मकांड की तरफ़ मुड़ता है ।इस समय में हनुमान की पूजा उस को इस संकट से मुक्ति पाने में मदद करती है । कर्ज से मुक्ति पाने में ताम्र पत्र से बने उपकरण भी मदद करते है । साथ में मंगलवार एवं मंगल ग्रह का संयोग भी कर्ज को उतारने में मदद करते है ।

हनुमान, मंगलवार, मंगल ग्रह और ताम्रपत्र का क्या आपस में संबंध है और कैसे ये कर्ज उतारने में मदद करते है ।

Read more

वृद्धि मंत्र

वृद्धि मंत्र

इन उपरोक्त मंत्रों में से किसी एक को निश्चित कर ले और जाप प्रारम्भ कर दे ।

मंत्र जाप करने के लिए कमलगट्टों की माला उपयुक्त रहेगी ।

लक्ष्मी जी की स्थापना के साथ श्रीं यंत्र की स्थापना भी कर ले तो उचित होगा ।

श्री यंत्र प्राण प्रथिष्ट होना चाहिए ।

Read more

पुष्य व्रत

मानव जाति में धन संपदा प्राप्त करने की और प्राप्त धन संपदा को बढ़ाने की अर्थात् वृद्धि करने की इच्छा अनंत काल से चली आ रही है । इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कई उपाय बताये जाते है । कितने सफल है या कितने असफल है इसकी कोई guarantee नहीं ।कई ग्रंथों में कई टोटके लिखे है जो विभिन्न विद्वानों द्वारा सुझाये जाते है । ऐसा ही एक उपाय आपके सामने प्रस्तुत है ।

इस उपाय का नाम है पुष्य व्रत । ये एक पौराणिक ग्रंथों में वर्णित उपाय है । इसे मैंने “ उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान (हिन्दी समिति प्रभाग ) लखनऊ द्वारा प्रकाशित और डॉ राजबलि पांडेय द्वारा सम्पादित ग्रंथ हिंदू धर्मकोश से लिया है ।

इस व्रत को पुष्य व्रत कहा जाता है ।

उद्देश्य है धन संपदा की वृद्धि ।

इसमें व्रती को शुक्लपक्ष में पड़ने वाले पुष्य नक्षत्र से इसे प्रारम्भ करना है और एक वर्ष तक करना है ।

इसमें व्रती को निश्चित दिवस को स्नान कर शुद्ध हो कर माता लक्ष्मी की पूजन कर एक समय भोजन करना है । और एक माला वृद्धि मंत्र का जाप करना है । ये एक माला जाप पूरे महीने करना है । तत्पश्चात् अगले पुष्य नक्षत्र वाले दिन लक्ष्मी की पूजा करके जाप की संख्या बढ़ाकर दो माला प्रतिदिन करनी है । इस प्रकार हर पुष्य नक्षत्र के दिन एक एक माला जाप की बढ़ानी है । जब एक वर्ष पूरा हो जाये तो इस का समापन करना चाहिए और दशांस का हवन एवं ब्राह्मणों को भोजन और दान देना चाहिए । भोजन में खीर का भोज्य अवश्य होना चाहिये । मंत्र जाप के लिए किसी विद्वान को संकल्प दिया जा सकता है ।
ऐसा करने वाले व्यक्ति की सम्पति में निरंतर वृद्धि होती रहती है ।
वृद्धि मंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी हेतु मेरा अगला ब्लॉग देखे

Read more

बर्बरीक से बने श्याम

बर्बरीक से बने श्याम

भक्तों के श्याम बाबा बड़े दयालु है । वो हारने वाले के साथ है ।भक्तों की हारी हुई बाज़ी जिताने के लिए बाबा के पास चमत्कारी तीन तीर है जो भगवान कृष्ण को भी अचंभित कर देते है । ये वो दिव्य तीर है जो बर्बरीक ने देवी से तपस्या के बाद वरदान के रूप में पाये थे ।
बर्बरीक नाम बाबा का जन्म नाम है जो इन्हें इनके माता पिता ने दिया था । वे पांडव वंश के थे । उनके दादा पांडव पुत्र महाबली भीम थे ।श्याम का नाम उनको भगवान कृष्ण ने दिया था उनकी निश्छलता दानवीरता और युद्ध में वीरता और सत्य के प्रति उनकी अटूट भावना और निडरता को देखते हुए दिया था । पूरी भागवत में , महाभारत में या कहीं किसी पुराण में ऐसा वृतांत नही मिलता है सुदर्शन चक्र धारी भगवान कृष्ण ने अपने भक्त को अपना ख़ुद का नाम दिया हो और अपने रूप में पूजे जाने का वरदान दिया हो । ये है बाबा की महिमा महाभारत काल में ये तीर धनुषबाण के तीर थे । कलियुग में इन तीरों का रूप बदल गया है । वे अब तीन तीरों की जगह बाबा की पूजा के, आराधना के उपकरण बन गये है ।
वो तीन उपकरण है

तीनो की फोटो लेने के लिए विजिट करे हमारी website Prayeveryday.in.

Read more

दान त्रिवेणी

भारतीय पौराणिक साहित्य में ऐसी अनंत कथाये और आख्यान आते है जिनसे दान का महत्त्व प्रदर्शित होता है। इस लेख में दान के सम्बन्ध में कुछ जानकारी जो मैंने विभिन्न स्तोत्रों से एकत्र की है वो आप के सम्मुख प्रस्तुत कर रहा हूँ। दान करने से जंहा अलौकिक लाभ और परिणाम तो मिलते ही है अपितु लौकिक लाभ भी मिलते है। ऐसा माना जाता है की किसी भी प्रकार की पूजा या धार्मिक कार्य हो वो बिना दान के अपूर्ण मन जाता है। सामान्य रूप से हम लोगों को ये शिकायत करते सुनते है की निय प्रतिदिन पूजा करते है लेकिन फिर भी भगवान प्रस्सन नहीं होते। जीवन की समस्याएं बनी रहती है। और इन समस्याओं का मूल कारण होता है अर्थ का आभाव। हमारी सभी पूजा कर्मकांड का उद्देश्य आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाना होता है। परन्तु जब सफलता नहीं मिलती तो निराश होकर हम ईश्वर और पूजा कर्मकांड पर अविश्वास करने लगते है। परन्तु हम ये भूल जाते है की पूजा में लौकिक फल प्राप्ति के लिए दान का करना जरुरी है। हम नित्य पूजा आरधना करते है इस विश्वास के साथ की हमारे दुःख और आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे परन्तु एक छोटासा दान नहीं करते परिणामस्वरूप हमे सकारात्मक परिणाम नहीं मिलते। जिस तरह दाल में नमक न डालने से स्वाद नहीं प्राप्त हॉट उसी तरह दान किये बिना आर्थिक सफलता नहीं मिलती है। एक पौराणिक आख्यान जो ब्रह्म पुराण में आया है वो दान और आर्थिक सफलता के सम्बन्ध की महत्ता को बताता है

प्राचीन काल में एक ऋषि हुए थे उनका नाम मौद्गल्या था उनकी साध्वी पत्नी का नाम जाबालि था। ऋषि नित्य यज्ञ किया करते थे और थे उसमे बड़ी श्रद्धा से आहुति देते थे। भगवान विष्णु उस को स्वयं ग्रहण करते थे। प्रतिदिन ऐसा क्रम चलता था। ऋषि बड़े संतोषी थे जंगल में जो भी उन्हें मिलता था उस से ही अपना गुजरा करते थे। एक दिन उनकी पत्नी ने कहा की मुझे कोई लालसा या लालच नहीं है परन्तु मेरी एक जिग्यसा है की जब भगवा विष्णु के दर्शन मात्र से दरिद्रता का नाश होता है तो आप को तो भगवान प्रतिदिन दर्शन देते है फिर आपको ये दरिद्रता क्यों सहन करनी पडी है ? ऋषि ने कहा मई कल भगवान से पूछूंगा। दुसरे दिन जब ऋषि ने भजन से ये ही प्रश्न किया तो भगवान ने कहा की हे ऋषिवर मै कर्म का फल देता हूं। आपने कभी कोई दान किया ही नहीं तो आपको समृद्धि कैसे प्राप्त हो ? तब ऋषि ने कहा की भगवान मै क्या दान दे सकता हूँ और किसको दान दूँ। तब भगवान ने कहा ये जो एक दाना जो का बचा है उसे मुझे दान कर दो ऋषि ने ऐसा ही किया तब भगवान् ने उन्हें लौकिक सम्पदा का आशीर्वाद दिया और उनकी दरिद्रता को दूर किया।
इस आख्यान से ये स्पष्ट हो गया की
०१- कोई भी पूजा भले ही वो नित्य पूजा ही क्यों न हो वो दान बिना अधूरी है।
०२ -दान सूक्ष्म भी हो परन्तु भावना और श्रद्धा से दिया जाय तो वो भगवन को स्वीकार्य है।
०३ -लौकिक सम्पदा प्राप्त करने के लिए दान करना जरुरी है।
अतः लौकिक पूजा की सफलता के लिए दान का होना जरुरी है। तभी हमे हमारी ईच्छा अनुरूप धन सम्पदा , सफलता प्राप्त होगी।
दान कई प्रकार से किये जाते है और कई प्रकार के होते है। मैंने मेरे विचार के अनुसार इन्हे तीन भागों में विभक्त किया है
०१ – नित्य दान
०२ -गौ दान
०३ – गुरु दान
नित्य दान से तातपर्य उस दान से है जो प्रतिदिन की पूजा के पश्चात चढ़ाना चाहिए परन्तु सामान्य रूप से कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है। और यही कारण होता है की पूजा की फल प्राप्ति नहीं होती है।
गौ दान के बारे में सभी जानते है परन्तु वर्तमान शहरी जीवन में गाय के लिए रोटी निकलना और फिर गाय को देना संभव नहीं है अतः मेरा निवेदन है की प्रतिदिन कुछ पैसा इस निमित्त अलग रखा जाय और महीने के अंत में किसी गौ शाला में दान दे दिया जावे तो उद्द्श्या की पूर्ती हो जाएगी।
गुरु दान से मेरा तात्पर्य ये है की गुरु की गद्दी के प्रति प्रतिदिन कुछ अंश अवश्य निकलना चाहिए और महीने के अंत में गुरुगृह भिजवा देना चाहिए
यदि दान की इस परिपाटी को निरंतर पालना करेंगे तो मेरा विश्वास है की आप की पूजा निरर्थक नहीं होगी और आप को अपनी लौकिक कामनाओ की पूर्ती अवश्य होगी।

गोपाल सहाय रामजीवाल

Read more

Placement of 6 positive Shakun photo frame can change your life.

Jyotish shastra, Shakun shastra and vastu shastra are interrelated with each other.You start a new tour but unfortunately a when going outside you happen to met with a negative shakun, what is advised? Delay the journey or avoid this journey. Even after a good jyotishacharya has calculated planets . Such is the importance of a shakun.
Shakun shastra is a very great treatise and combined with jyotish and vastu it becomes an accurate prediction tool .
We are presenting six photo frames which can change your life towards happiness
These are
1. A cow feeding her calf
2. Two fish playing in water
3. A maid carrying a pitcher full of water along her child
4. A swastik
5. En Elephant
6. A snake climbing a tree.
These are positive signs which when appear can do miracles.
In modern times it is practically impossible to see these signs. So we thought it fit to present these signs in photo frame.
Every day having a look at these signs give positive vibes in your body and mind resulting in positive results.
To get these items pls contact
www.Prayeveryday.in

Read more

Why PrayEveryday chooses Bas-Relief Moorties and base metal COPPER to make its photo frame and coins.

Bas-relief is an architectural name where the main design is engraved over a flat surface. Most of our old moorties are engraved over the stone that is why we choose this method so that we follow our Pauranik idea of Moorti Poojan.

Now comes the choice of metal. We chose Copper because it is the first metal to excavate from the earth. Copper is a basic and pure metal.

Our moorties are made with a base metal of copper. Copper is considered the best metal for engraving moorties and other accessories of pooja items.

In Jyotish, copper is related to Mangal Grah and Surya Grah.

Silver is considered as second good and pious metal to make moorties but considering the cost factor we covered the copper moorti with silver.

Silver plating and gold plating over copper increase the beauty and power of moorties without increasing cost.

Gold is the highest preferred metal to engrave a moorti. But considering cost factors nobody ventures in this direction, so we offer gold plating over copper moorties. PrayEveryday provides you the value, beauty, and power of gold without the cost of gold by gold plating the moorti at a very nominal cost.

This way all our items cover all positive aspects of all three metals at the lowest possible cost.

Praying to our moorties is as per our Pauranik Vidhi Vidhan By praying before energized moortis by PrayEveryday all your wishes will be fulfilled. You will be endowed with health, wealth, and respect in society.

Read more

भगवान परशुराम की जीवनी

अक्षय तृतीया ३ मई को है । भगवान परशुराम का जन्मदिन । भगवान परशुराम की जन्मतिथि इस दिन को मनायी जाती है । भगवान परशुराम , जिन्हें भगवान विष्णु का छटा अवतार माना जाता है का जन्म अक्षय तृतीया को ऋषि जमदग्नि के घर माता रेणुका के गर्भ से हुआ था । इनके पिता ब्राह्मण थे और माता क्षत्रिय वर्ण की थी । राजा कारतिविर्य अर्जुन द्वारा देव गाय सुरभि का हरण और ऋषि की हत्या परशुराम द्वारा राजा की हत्या और क्रोधावेश में २१ बार पृथ्वी को क्षत्रिय विहीन करने करने के कार्यों को सभी सुन चुके है और जानते है । परशुराम जी की जीवन की कुछ एसी जानकारी जो सामान्य लोगों को नहीं है वो आप की समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ ।

१. परशुराम जी विष्णु के छटवे वतार थे |

२. पिता का नाम ऋषि जमदग्नि और माता का नाम रेणुका था जो क्षत्रिय कन्या थी ।

३. परशुराम जी की पत्नी का नाम धरणी देवी था जो लक्ष्मी जी का अवतार थी ।

४. धरणी देवी से आपके पाँच पुत्र हुए- वासु,विस्वसु, वृहदयनु,वरत्वकांवा

५. आपने २१ बार पृथ्वी को क्षत्रिय विहीन कर दिया था।

६. महाभारत काल में आपने भीष्म , द्रोण, रुक्मी और कर्ण को अस्त्र शस्त्र की शिक्षा दी थी |

७. कर्नाटक के लोकगीतों में परशुराम को देवी येल्लमा का पुत्र माना जाता है ।

८. भगवान परशुराम ने गोकर्ण से लेकर कन्यकुमारी तक का क्षेत्र ब्रह्मणो के रहने के लिए दिया था जो पहले समुद्र का ही भाग था, लेकिन परशुराम जी की प्रार्थना पर वरुण भगवान ने इसे ख़ाली कर दिया ये सारा क्षेत्र परशुराम क्षेत्र के नाम से जाना जाता है।

९. भगवान वरुण ने जो क्षेत्र ख़ाली किया था वो खारा और नमक से भरा हुवा था ।

अतः परशुराम जी ने वासुकि नाग को निवेदन किया और उन्होंने इस को स्वच्छ और रहने योग्य बना दिया । वासुकि नाग की इस सेवा से प्रसन्न होकर परशुराम जी ने उन्हें यंहा का रक्षक बना दिया। इस तरह पश्चिमी घाट का ये सारा क्षेत्र कोंकण कहलाया। भगवान परशुराम के मंदिर महाराष्ट्र , आंध्र, कर्नाटक, और गोवा में मिलते है ये भी किवदंति है की केरल में १०८ शिव मंदिर भगवान परशुराम ने बनवाएथे ।

भगवान परशुराम के जीवन की गाथा दक्षिण भारत में कुछ परिवर्तन की साथ याद की जाती है । यें कथा संक्षेप में निम्न है । कारतिविर्य अर्जुन ने अपने वन भ्रमण में जब देव गाय सुरभि (कामधेनु की पुत्री) का कमाल देखा तो उन्होंने उसे बलपूर्वक हरण कर लिया । परशुराम जी साँयकाल को जब आश्रम आए तो पिता ने उन्हें सारा हाल बताया । पिता की आज्ञा लेकर वे अर्जुन के नगर को चले । वंहा अर्जुन के सुरभि को वापस करने से मना करने पर युद्ध हुवा और परशुराम ज़ी ने राजा अर्जुन को मार दिया। और सुरभि को पिता को समर्पित कर दिया । जब पिता ने सुना की परशुराम ने राजा अर्जुन क़ो मार दिया है तो वे बड़े दुखी हुए।उन्होंने परशुराम जी को क्षेत्रिय हत्या के प्रायःश्चित के लिए भारत के सभी तीर्थ का स्नान करने के लिए कहा । परशुराम जी यात्रा के लिए चले गए । उनके पीछे से राजा अर्जुन के पुत्रों ने ऋषि की हत्या कर दी । वापस आने पर परशुराम जी ने सब सुना और वे बड़े क्रोधित हुए । वो तुरंत राजा के नगर गए और उसके पुत्रों को मार दिया और सम्पूर्ण कुल का नाश कर दिया । फिर भी परशुराम जी का क्रोध शान्त नही हुवा और उन्होंने क्षत्रिय नाश की प्रतिज्ञा ले ली | उन्होंने २१ बार क्षत्रियों का नाश किया । परशुराम जी सप्त चिरंजीवियों में आते है |

उनकी कभी मृत्यु नही होगी ।

Read more